फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ पर हमला करने के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ईओ नगर पालिका पर हमले में दो सभासदों पर केस दर्ज
विज्ञापन

सुल्तानपुर। नगर पालिका परिषद के सदन में शनिवार को बैठक के दौरान ईओ पर हमले के मामले में पुलिस ने दो सभासदों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी सभासदों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में शनिवार को अध्यक्ष बबिता जायसवाल की अध्यक्षता में पहली बैठक बैठक के दौरान कुछ बिंदुओं को लेकर सभासदों ने हंगामा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर हाथापाई की नौबत आ गई। आरोप है कि सभासद सज्जाद खान और डॉ. संतोष सिंह ने ईओ नगर पालिका दुर्गेश्वर तिवारी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका अध्यक्ष की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला था। सीओ सिटी श्यामदेव ने बताया कि ईओ की तहरीर पर कोतवाली नगर में पल्टन बाजार के सभासद सज्जाद खान व सीताकुंड वार्ड के सभासद व भाजपा के जिला मंत्री डॉ. संतोष सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी सभासदों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें