फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी 

Sun, 07 Jan 2018 11:14 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला खरग में रविवार सुबह 18 वर्षीय युवक का शव उसके घर के एक कमरे में चारपाई की रस्सी से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने गांव के एक दबंग युवक पर मोबाइल फोन देने के लिए दबाव बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पंकज उर्फ पिंटू पुत्र रामसिंह के गांव में दो घर हैं। एक घर पर परिजनों का आना-जाना कम रहता है। इसी घर के एक कमरे में रविवार सुबह परिजनों ने शव को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पिंटू के पिता राम सिंह का कहना है कि उनके बेटे ने चंद रोज पहले तीन सौ रुपये में एक पुराना मोबाइल किसी से खरीदा था। इसके बाद मोबाइल बेचने वाला युवक अपना मोबाइल वापस मांग रहा था। पिंटू के न देने पर उसने इस मोबाइल का सौदा गांव के एक दबंग युवक से कर दिया।

आरोपी दबंग पिंटू पर मोबाइल देने का दबाव बना रहा था। उसने पिंटू के साथ मारपीट भी की थी और अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इसी कारण पिंटू ने आत्महत्या कर ली। वहीं हाथरस जंक्शन एसओ मोहम्मद असलम का कहना है कि छोटी-मोटी बात पर कोई आत्महत्या नहीं करता। पिंटू की आत्महत्या के पीछे कोई बड़ी वजह रही होगी। मोहम्मद असलम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें