फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक के विकास भवन शाखा में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक की विकास भवन शाखा में चोरी
विज्ञापन

सुल्तानपुर। शहर के विकास भवन स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा में बुधवार रात गेट के तीन ताले तोड़कर दाखिल हुए चोर दो सीपीयू व सीसीटीवी कैमरे की हार्डडिस्क चुरा ले गए। लॉकर में रखे रुपये चुराने की भी कोशिश की गई। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विकास भवन के भूतल पर स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा के मुख्य गेट पर लगे तीन ताले तोड़कर बुधवार रात दाखिल हुए चोरों ने लॉकर को खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इस दौरान बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्डडिस्क और दो सीपीयू चोर उठा ले गए। बृहस्पतिवार सुबह बैंक पहुंचे कर्मचारियों ने ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना शाखा प्रबंधक पंकज वर्मा को दी। शाखा प्रबंधक ने बैंक के अंदर रखे लॉकर की जांच की तो रुपये सुरक्षित थे। शाखा प्रबंधक की सूचना पर नगर कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शाखा प्रबंधक ने बताया कि रुपये सुरक्षित हैं। नगर कोतवाल ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें