फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ाई गई दो बदमाशों की इनामी राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या में वांछित दो आरोपियों पर 50-50 हजार इनाम
विज्ञापन

गौरीगंज। डीआईजी अयोध्या ने जामों क्षेत्र में हुई हत्या के केस में फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी पर घोषित इनाम की राशि बढ़ाकर 50-50 रुपये कर दी है। एसपी ने दोनों पर 25-25 रुपये का इनाम घोषित किया था।

जामों क्षेत्र के शिवगढ़ मजरे सूखी बाजगढ़ निवासी सियाराम की हत्या में गांव के उदयभान सिंह ऊर्फ बब्लू तथा पूरे गुरौली निवासी प्रमोद तिवारी नामजद किए गए थे। दोनों की तलाश में जुटी पुलिस अब तक खाली हाथ है। कुर्की की कार्रवाई के बाद भी आरोपियों के बारे में सुराग नहीं मिलने पर एसपी अनुराग आर्य ने 25 अक्तूबर को दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी दोनों पकड़ में नहीं आए तो एसपी ने डीआईजी अयोध्या ओकार सिंह को पत्र भेजकर दोनों आरोपियों पर घोषित इनाम की राशि बढ़ाने की संस्तुति की थी। डीआईजी ने दोनों आरोपियों की इनाम की राशि बढ़ाते हुए 50-50 हजार रुपये कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें