फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने व्यवसायी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख ने सरेराह व्यवसायी को पीटा
विज्ञापन

सुल्तानपुर। तगादा करके घर लौट रहे व्यवसायी की ब्लॉक प्रमुख ने अपने अंगरक्षकों के साथ पिटाई कर दी। व्यवसायी के विरोध करने पर उसे असलहों के बट से पीटा गया। पुलिस ने व्यवसायी को सीएचसी पहुंचाया और उसका मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर ब्लॉक प्रमुख समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कादीपुर क्षेत्र के पहाड़पुर श्रीरामपुर के रहने वाले व्यवसायी ज्ञानेंद्र सिंह रविवार देर शाम तगादा कर घर लौट रहे थे। ज्ञानेंद्र के मुताबिक कादीपुर कस्बे में चांदा मार्ग पर ब्लॉक प्रमुख श्रवण कुमार मिश्र अपने घर के सामने निजी अंगरक्षकों के साथ खड़े थे। ज्ञानेंद्र ने सड़क पर भीड़ लगाए लोगों से रास्ता देने की बात कही। आरोप है कि इस पर ब्लॉक प्रमुख ने ज्ञानेंद्र की पिटाई कर दी। उनके अंगरक्षकों ने भी ज्ञानेंद्र को असलहों के बट से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह कोतवाली पहुंचे ज्ञानेंद्र ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने घायल व्यवसायी का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया। देर रात ज्ञानेंद्र सिंह की तहरीर पर ब्लॉक प्रमुख श्रवण कुमार मिश्र व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस तफ्तीश कर रही है। इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख से फोन पर बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें