फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार संहिता उल्लंघन मामले में एक चिकित्सक सहित सात को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर सहित सात को आचार संहिता उल्लंघन मामले में नोटिस
विज्ञापन

अमेठी। मुंशीगंज स्थित इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र की ओर से मेगा कैंप में मरीजों का निशुल्क इलाज करने के मामले में एक चिकित्सक सहित सात लोगों को आचार संहिता उल्लंघन के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है।
विज्ञापन


आचार संहिता उल्लंघन मामले में सहायक निर्वाचन अधिकारी रामशंकर ने मुंशीगंज स्थित इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र के चिकित्सक डॉ. सत्यप्रकाश सिंह, स्टाफ नर्स स्वाती, विद्या, अशोक, पूजा, मान्या, कल्पनाथ को नोटिस दिया है। इनसे 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। नोटिस में कहा गया कि लोकसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। इस दौरान मानिकपुर रोड स्थित सोनार घर में पांच अप्रैल को मेगा कैंप आयोजित कर 120 मरीजों का ऑपरेशन और निशुल्क दवा का वितरण किया गया। आपका यह कार्य पार्टी विशेष के पक्ष में किया जाना परिलक्षित होता है। यह आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आता है। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें