सुल्तानपुर। शहर के दरियापुर इलाके में सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एनएच कर्मी को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। कोतवाली नगर क्षेत्र के फरीदी गली निवासी यशवंत कनौजिया (45) राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माणखंड (एनएच) में लिपिक के पद पर तैनात थे।
सोमवार की सुबह यशवंत कनौजिया मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। रास्ते में उन्हें अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। एक पुलिस कर्मी ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यशवंत की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।