फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी गया ट्रांसफार्मर डीडीसी के घर से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। पखवारे भर पूर्व देवराजपुर गांव से चोरी गया ट्रांसफार्मर एक जिला पंचायत सदस्य के घर से पुलिस ने बरामद किया है। जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के लौंदा गांव निवासी विकास मिश्र ठेकेदार है। विद्युतीकरण के दौरान विकास मिश्र ने करौंदीकलां थाना क्षेत्र के देवराजपुर में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पखवारे भर पूर्व लगाया था।
विज्ञापन

वे आठ अगस्त को देवराजपुर पहुंचे तो ट्रांसफार्मर नहीं मिला। उन्होंने इसकी सूचना पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ ही पुलिस को दी थी। विकास ने खुद खोजबीन की तो पता चला कि चोरी गया ट्रांसफार्मर एक जिला पंचायत सदस्य के घर पर रखा है। विकास मिश्र ने उनके घर पहुंचकर ट्रांसफार्मर की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली।
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने विकास की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर डीडीसी के घर से ट्रांसफार्मर उठा लाई, लेकिन उन्हें छोड़ दिया। ठेकेदार विकास मिश्र ने मामले की शिकायत सांसद मेनका गांधी से की थी। सांसद ने मामले की जानकारी एसपी को दी थी। बुधवार को एसपी ने एसओ दयाशंकर मिश्र को हटा दिया। माना जा रहा है कि एसओ को हटाने की एक वजह यह भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें