फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्स लेन के एडमिन ऑफिसर समेत तीन का अपहरण, धमकी के बाद छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। सिक्सलेन के एडमिन ऑफिसर समेत तीन लोगों का बृहस्पतिवार को एसयूवी सवार दबंगों ने अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने रंगदारी की मांग करते हुए सिक्सलेन का काम बंद करने की चेतावनी दी। हालांकि बाद में अपहरणकर्ताओं ने एडिमन ऑफिसर समेत तीनों लोगों को छोड़ दिया। पुलिस ने एडमिन ऑफिसर की तहरीर पर एक नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए अपहरण में प्रयुक्त एसयूवी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

नव निर्माणाधीन सिक्सलेन सड़क के कार्यदायी संस्था एफ्को इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के एडमिन ऑफिसर शुभम मिश्रा के अनुसार पिछले छह अगस्त की शाम करीब छह बजे वे अपने वाहन से हलियापुर की तरफ जा रहे थे। उनके साथ कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विलास और चालक आलोक भी मौजूद थे। तीनों जैसे ही हरौरा बाजार के पास पहुंचे। तभी पीरो सरैया निवासी विक्रम सिंह अपने आधा दर्जन साथियों के साथ एक काले रंग की एसयूवी से पीछा करते हुए पहुंचे और पीरो सरैया गांव के पास रोक लिया।
आरोपी ने चालक व प्रोजेक्ट मैनेजर से धक्का-मुक्की करते हुए असलहा निकालकर उनकी कनपटी पर सटा दिया। विक्रम सिंह ने वाहन की चाबी छीन कर अपने साथी के साथ गाड़ी खुद ड्राइव करते हुए तीनों को नौ किलोमीटर दूर ले गए और उनके पास मौजूद तीन मोबाइल सेट छीन कर काम बंद कराने की धमकी दी। शुभम मिश्रा के अनुसार विक्रम सिंह पूर्व में भी ऐसी हरकत कर चुका है।
विज्ञापन

काम कराने के एवज में रंगदारी की मांग की जा रही है। पुलिस ने शुभम सिंह की तहरीर पर विक्रम सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि अपहरण में प्रयुक्त एसयूवी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण करा रहे किसी भी व्यक्ति अथवा कर्मचारी को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस हर समय उनके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें