फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने महिला के गले से छीनी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। बभरौली गांव में सोमवार की रात पिकअप सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने घेराबंदी शुरू कर दी। इस बीच भाग रहे बदमाशों की पिकअप एक ट्रैक्टर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद बदमाश वाहन को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बभरौली गांव की रहने वाली संगीता सोमवार रात घर के पास मौजूद थी। तभी एक पिकअप से पहुंचे बदमाशों ने संगीता के गले से सोने की चेन छीन ली। इस बीच संगीता ने शोर मचा दिया तो गांव के लोगों ने लाठी-डंडा लेकर घेराबंदी शुरू कर दी।
इस बीच भाग रहे बदमाशों की पिकअप एक ट्रैक्टर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। पिकअप के क्षतिग्रस्त होने पर बदमाश उसे छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस बाबत थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि संगीता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें