फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: किसानों-मजदूरों के हक के लिए भाकपा ने दिया धरना

Wed, 19 Nov 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
तिकोनिया पार्क में धरना देते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लोग।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किसानों, मजदूरों, दलितों और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने धरना दिया। धरना स्थल पहुंचीं सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

भाकपा के राज्य सचिव मंडल के सदस्य कामरेड शारदा पांडेय ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला मंत्री मो. सैफ अली ने कहा कि रायबरेली में एक वाल्मीकि समाज के नौजवान को पीट-पीट कर मार दिया गया। इस मौके पर अभिषेक यादव, अवनीश तिवारी, रूपनारायण तिवारी, दयाराम, कन्हैया लाल, अखिलेश कुमार, कन्हाई, गायत्री निषाद, रामगरीब पाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें