फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: संग्रह अमीन हत्याकांड में साक्षी कोतवाल दोबारा तलब

Wed, 19 Nov 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। संग्रह अमीन हत्याकांड में मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संध्या चौधरी की अदालत में जिरह का अवसर गवां चुके आरोपियों की तरफ से जिरह के लिए साक्षी इंस्पेक्टर अमर सिंह को दोबारा तलब करने की मांग की गई। कोर्ट ने आरोपियों की अर्जी सशर्त स्वीकार करते हुए दोबारा साक्षी इंस्पेक्टर को गवाही के लिए तलब किया है। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 25 नवंबर की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के मुसाफिरखाना के भद्दौर निवासी संग्रह अमीन सुरेश यादव व उनके भतीजे बृजेश यादव की 27 फरवरी 2023 को चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी जलालुद्दीन सहित दर्जन भर आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चल रही है। पिछली पेशी पर साक्षी इंस्पेक्टर अमर सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कई घंटों तक गवाही के लिए जुड़े रहे, लेकिन मात्र आरोपी अभय यादव की तरफ से जिरह की गई थी।
शेष आरोपियों की ओर से अर्जी देकर जिरह के लिए अवसर मांगा गया था। कोर्ट ने आरोपियों की लापरवाही को देखते हुए जिरह का अवसर समाप्त कर दिया था। अदालत ने एक बार फिर उन्हें जिरह का अवसर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें