फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट: विजय नारायण सिंह हत्याकांड में गवाही तीन को

Thu, 22 Oct 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विजय नारायण सिंह हत्याकांड में बृहस्पतिवार को एडीजे प्रथम की अदालत में बृहस्पतिवार को अभियोजन गवाही पूरी नहीं हो सकी है। अदालत ने शेष अभियोजन साक्ष्य के लिए तीन नवंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के नरायनपुर निवासी सतीश नारायण सिंह ने सात अप्रैल 2024 को पल्लवी होटल के सामने अपने भाई विजय नारायण सिंह की गोली मारकर की गई हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अंबेडकर नगर के महरुआ निवासी अजय सिंह सिलावट व अन्य को नामजद किया गया था। पुलिस ने सिर्फ आरोपी अजय सिंह सिलावट के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। शेष आरोपियों को विवेचक ने क्लीनचिट दे दी थी। वादी मुकदमा ने मामले में नामजद होने के बाद क्लीनचिट पाए आरोपी दीपक मिश्र, जयंत मिश्र व विनय तिवारी को तलब करने के लिए दोबारा अर्जी दी थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें