फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आप सांसद व पूर्व विधायक समेत छह लोगों के कोर्ट में बयान दर्ज

विज्ञापन
कोर्ट में पेशी पर पहुंचे राज्यसभा सदस्य संजय सिंह। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सड़क जाम कर प्रदर्शन करने के मामले में शनिवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह व सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा समेत छह आरोपियों का बयान कोर्ट में दर्ज किया गया। स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए योगेश कुमार यादव ने बयान दर्ज करने के बाद बहस के लिए 22 दिसंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

शहर के गभड़िया में 19 जून 2001 को श्बिजली कटौती के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। सरकारी वकील वैभव पांडेय ने बताया कि दरोगा अशोक सिंह ने संजय सिंह, अनूप संडा, समर्थक विजय कुमार, कमल श्रीवास्तव, संतोष कुमार व सुभाष के खिलाफ सड़क जाम कर प्रदर्शन करने का केस दर्ज कराया था। कोर्ट ने आरोपियों का बयान दर्ज करने के लिए 17 दिसंबर की तिथि नियत की थी। शनिवार को संजय सिंह, अनूप संडा समेत सभी छह आरोपी अपने अधिवक्ता रुद्र प्रताप सिंह के साथ कोर्ट में पेश हुए। मामले की सुनवाई कर रहे स्पेशल मजिस्ट्रेटने सभी छह आरोपियों का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें