फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के मामले में सीजेएम ने अमेठी कोतवाल से मांगा जबाव-1

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दहेज हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पति की गिरफ्तारी न होने पर मृतका के भाई ने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सीजेएम ने मॉनीटरिंग अर्जी पर अमेठी कोतवाल से जवाब तलब किया है। मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कनकापुर मौजा भीमी से जुड़ा है।
विज्ञापन

कनकापुर मौजा भीमी गांव निवासी अमरनाथ यादव के पुत्र विपिन का विवाह 28 अप्रैल 2018 को प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर रघईपुर निवासी अतुल यादव की बहन मंजूलता के साथ हुआ था।
आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन मंजूलता को प्रताड़ित करते थे। यह भी आरोप है कि 20 अगस्त 2019 को ससुरालीजनों ने मंजूलता की हत्या कर दी और शव पंखे से लटका दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के भाई अतुल की तहरीर पर आरोपियों पति विपिन, ससुर अमरनाथ व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने वादी मुकदमा अतुल की ओर से मॉनीटरिंग अर्जी दाखिल करके कोर्ट से मामले की मॉनीटरिंग करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि पुलिस दहेज हत्या जैसे गंभीर अपराध के मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहा है। सीजेएम हरीश कुमार ने अमेठी कोतवाल से जवाब तलब करते हुए अगली सुनवाई के लिए 16 सितंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें