सुल्तानपुर। राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर दर्ज हुए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में मंगलवार को भी एमपी-एमएलए कोर्ट में कमरौली थाना प्रभारी मुकेश पटेल की तरफ से कोई आपत्ति नहीं पेश की जा सकी। उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से मौका मांगा। इस मामले में वादी की आपत्ति नहीं आने की वजह से सुनवाई बाधित रही। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए 12 मार्च की तारीख तय की है।
कोतवाली नगर के तत्कालीन उपनिरीक्षक मुकेश कुमार पटेल ने सात मई 2023 की घटना बताते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह और आम आदमी पार्टी से तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. संदीप कुमार शुक्ल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस केस में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। उपनिरीक्षक मुकेश पटेल को फाइनल रिपोर्ट पर अपना पक्ष रखना है। संवाद