सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत में मंगलवार को पूर्व विधायक अनूप संडा व सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव के मामले में सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। अदालत ने सुनवाई के लिए 28 मार्च की तारीख तय की है। वहीं, अदालत ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल सहित अन्य के मामलों में भी सुनवाई के लिए 28 मार्च की ही तारीख तय की है।
कोतवाली नगर में पूर्व सपा विधायक अनूप संडा और सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव सहित अन्य के खिलाफ बलवा सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं, अमेठी जिले के गौरीगंज कोतवाली में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने सहित अन्य आरोपों में दो अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसकी सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है।
वहीं, इंटरनेशनल शूटर वर्तिका सिंह के खिलाफ मामला भी लंबित है। आप नेता कुमार विश्वास के खिलाफ में जगदीशपुर थाने में मामला दर्ज हुआ था। इन मामलों में सोमवार को अगली तारीख सामने नहीं आ सकी थी। अदालत ने इन मामलों में भी सुनवाई के लिए 28 मार्च की तारीख तय की है। (संवाद)