फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पुलिस लाइन में लगी कोर्ट, अधिवक्ता हमले के चार आरोपी जेल भेजे गए

Tue, 23 Jun 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पुलिस लाइन के निकट रिमांड के दौरान अधिवक्ताओं से वार्ता करती पुलिस। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन सड़क स्थित एक होटल में अधिवक्ता धर्मात्मा सिंह पर हमला हुआ था। इस मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को मंगलवार को दीवानी न्यायालय में पेश नहीं किया जा सका। अधिवक्ताओं के विरोध और सुरक्षा कारणों से पुलिस लाइन में ही अदालत लगाकर रिमांड प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन

सीजेएम नवनीत सिंह ने होटल संचालक पूरन पोपटानी समेत चारों आरोपियों की रिमांड स्वीकार की। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया गया। अधिवक्ता पर हुए हमले के विरोध में वकील दिनभर आक्रोशित रहे। पुलिस को दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा।
दोपहर बाद पुलिस अधिकारियों ने न्यायिक अधिकारियों से वार्ता की। पुलिस लाइन में अदालत लगाने का निर्णय लिया गया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता पुलिस लाइन के आसपास भी पहुंच गए और विरोध जताया। कड़ी सुरक्षा के बीच पूरन पोपटानी, हर्षित पोपटानी, चंद्र भूषण और अर्श श्रीवास्तव को पेश किया गया।
विज्ञापन

घटना का विवरण
धम्मौर थाना क्षेत्र के अंतरात्मा सिंह ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि रविवार रात धर्मात्मा सिंह लक्ष्मी होटल में भोजन कर रहे थे। भोजन में गड़बड़ी की शिकायत पर होटल संचालक पूरन पोपटानी नाराज हो गया। उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर लोहे की रॉड और बेलचे से धर्मात्मा सिंह पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए विपिन पांडेय और राजन पाठक को भी पीटा गया।
अधिवक्ताओं का विरोध और वार्ता
अधिवक्ताओं ने जानलेवा हमले के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बार संघ अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और महासचिव दिनेश कुमार दुबे ने घटना पर रोष जताया। प्रभारी जिला न्यायाधीश संध्या चौधरी ने पुलिस और न्यायिक अधिकारियों के साथ अधिवक्ताओं से बातचीत की। अधिवक्ताओं ने न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग का भरोसा दिया। सुरक्षा कारणों से अदालत परिसर में रिमांड कार्रवाई संभव नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें