फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपती को फ्लाई ओवर पर ट्रक ने रौंदा, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवार दंपती को फ्लाई ओवर पर तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के ओम नगर निवासी कुलदीप तिवारी की पत्नी रागिनी तिवारी (26) हसनपुर में एएनएम के पद पर तैनात थीं। रविवार को रागिनी और कुलदीप बाइक से गभड़िया में स्थित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
समारोह में शामिल होकर दंपती रात करीब 10 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों गभडिया फ्लाई ओवर पर पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद रागिनी ट्रक के नीचे आ गईं जबकि पति दूर जा गिरा।
विज्ञापन

दुर्घटना में रागिनी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने पति की तहरीर पर केस दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के वक्त बाइक सवार पति हेलमेट पहने हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें