फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे पर ट्रक से टकराए बाइक सवार दंपती, पत्नी की मौत

Sat, 25 Oct 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बंधुआकला। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर दादूपुर के पास शनिवार शाम बाद लखनऊ से आ रहे बाइक सवार दंपती एक ट्रक से टकरा गए। दुर्घटना में पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मृतका की शिनाख्त अमेठी जिले के भदांव पीपरपुर निवासी रानी (25) के रूप में हुई। उनके पति रमेश (28) को मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया। बंधुआकला थाने के उप निरीक्षक राम प्रकाश सिंह ने बताया कि दुुर्घटना शाम करीब चार बजे हुई है। रमेश ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी रानी व नौ माह के पुुत्र के साथ शनिवार सुबह बाइक से लखनऊ गया था। बेटे की तबीयत खराब चल रही है। उसी का इलाज कराने के लिए वह दोनों बाइक से लखनऊ गए थे। वह लोग बाइक से रानी के मायके धम्मौर के मकदूमपुर गांव जा रहे थे। रास्ते में यह दुर्घटना हो गई।
मृतका के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए है। शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को बंधुआकला थाने में खड़ा करवाया गया है। चालक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



बाइक की टक्कर से महिला घायल
दोस्तपुर। पलिया देवापुर बाजार में शनिवार दोपहर सड़क पार करते समय कटघरा पट्टी निवासी शाहिदा बानो (50) को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में शाहिदा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी दोस्तपुर में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद बाइक सहित चालक भाग निकला। दोस्तपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें