फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से होगी उपचुनाव की मतगणना

Mon, 22 Feb 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत के हुए उप चुनाव के मतों की गणना मंगलवार की सुबह आठ बजे से सभी ब्लॉकों पर शुरू होगी। मतगणना के मद्देनजर ब्लॉकों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों का खास ध्यान दोस्तपुर में प्रधान पद के हुए उपचुनाव पर है, जहां एक शातिर अपराधी ने चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन


पंचायत के रविवार को कराए गए उप चुनाव के मतों की गणना मंगलवार की सुबह आठ बजे से सभी ब्लॉकों पर होगी। मतगणना के लिए अधिकारी-कर्मचारी पहले ही नियुक्त किए जा चुके हैं। कर्मचारियों व अधिकारियों को सुबह सात बजे गणना केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। जिले में 105 ग्राम पंचायत सदस्य, दो प्रधान व एक बीडीसी के मतों की गणना को देखते हुए ब्लॉकों पर सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। दोस्तपुर के गोरई ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर एक अपराधी के चुनाव लड़ने की वजह से प्रशासन वहां ज्यादा सतर्क है। प्रशासन ने दोस्तपुर ब्लॉक के मतगणना केंद्र पर सुरक्षा का विशेष बंदोबस्त किया है।

दूबेपुर के गोड़वा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के उप चुनाव को देखते हुए यहां भी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। दो ब्लॉकों को छोड़कर अन्य 12 ब्लॉकों में सिर्फ ग्राम पंचायत के सदस्य पदों की गणना को देखते हुए वोटों की गिनती का कार्य जल्द ही समाप्त होने की उम्मीद है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णलाल तिवारी ने बताया कि गणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। गणना की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें