फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में काउंटिंग कल

Fri, 30 Oct 2015 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना तैयारियां तकरीबन पूरी हो चुकी हैं। रविवार की सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली काउंटिंग में लगाए गए कर्मियों को उनकी ड्यूटी उसी दिन सुबह छह बजे बताई जाएगी। मतगणना परिसर पीएससी के हवाले होगा तो वाह्य सुरक्षा की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस संभालेेगी। मतगणना परिसर में मीडिया कर्मियों के अलावा कोई भी मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन



त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रविवार सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली ब्लॉकवार मतगणना तैयारियां तकरीबन पूरी हो चुकी हैं। डीएम जगतराज त्रिपाठी ने बताया कि काउंटिंग हॉल के साथ पूरा परिसर आयोग के निर्देश पर पीएसी के हवाले रहेगा। मीडिया कर्मियों के अलावा कोई भी मोबाइल फोन लेकर अंदर नहीं जा सकेगा। सभी ब्लॉकों में मतगणना की निगरानी के लिए 13 जिला स्तरीय अधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट तथा एसडीएम व तहसीलदार को प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि सभी ब्लॉकों में आरओ व एआरओ के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट मतगणना की निगरानी करेंगे। मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। कार्मिकों को उनकी ड्यूटी उसी दिन सुबह छह बजे ब्लॉक में बताई जाएगी। काउंटिंग के समय निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी। आपात स्थिति के लिए चिकित्सकों के साथ एंबुलेस भी मौजूद रहेगी। स्ट्रांग रूम और उसे काउंटिंग हॉल तक लाने वाले गलियारे में प्रवेश पूर्णत: वर्जित होगा। काउंटिंग एजेंट अंदर-बाहर नहीं कर सकेंगे। डीएम ने बताया कि मतगणना केंद्र के अंदर एक बार में केवल प्रत्याशी या उसका अधिकृत मतगणना अभिकर्ता ही मौजूद रहेगा। साथ ही कोई भी सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें