फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 30 नवंबर तक सुधारें नाम, विषय और फोटो

Wed, 25 Nov 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की वर्ष 2026-27 की परीक्षाओं के लिए पंजीकृत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को शैक्षिक विवरण की गलतियां सुधारने का आखिरी मौका दिया गया है। बोर्ड ने संशोधन के लिए वेबसाइट 30 नवंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक खोल दी है।
विज्ञापन

इस दौरान छात्र-छात्राओं के विषय, वर्ग, नाम की वर्तनी, माता-पिता के नाम, जेंडर, जाति और फोटो में ऑनलाइन सुधार किया जा सकेगा। कक्षा 11 के पंजीकरण में दर्ज हाईस्कूल के गलत अनुक्रमांक को ठीक करने का मौका है। डीआईओएस सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्यों को तय समयसीमा में संशोधन अनिवार्य रूप से कराना होगा। इसके बाद कोई मौका नहीं मिलेगा।
एडीआईओएस जटाशंकर ने बताया कि जन्मतिथि, छात्र और माता-पिता के पूर्ण नाम में बदलाव के लिए ऑनलाइन संशोधन नहीं होगा। ऐसे मामलों में जरूरी अभिलेखों के साथ डीआईओएस कार्यालय में पत्रावली देनी होगी। विवरण डिलीट या रिस्टोर कराने की प्रक्रिया ऑफलाइन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें