सुल्तानपुर। जिले में सोमवार को टीकाकरण के लिए निर्धारित लक्ष्य 1626 के सापेक्ष 698 कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन दी गई। वैक्सीनेशन के लिए जिले में कुल 14 सेशन साइट बनाए गए थे।
जिला पुरुष अस्पताल व महिला अस्पताल में तीन सेशन साइट बनाए गए थे। सोमवार सुबह से ही वैक्सीन लगवाने के लिए कोरोना योद्धा यहां पहुंचने लगे। करीब सवा दस बजे सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी जिला पुरुष और जिला महिला अस्पताल पहुंचे। सीएमओ के सामने चकबंदी कर्मचारियों और जीआरपी के सिपाहियों ने वैक्सीन लगवाई। शाम तक चले टीकाकरण में निर्धारित लक्ष्य 1626 के सापेक्ष 698 लोगों को वैक्सीन दी गई। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल समेत 14 सेशन साइट पर 698 लोगों का टीकाकरण किया गया।