सुल्तानपुर। सीडीओ अतुल वत्स ने सोमवार को धनपतगंज विकास खंड के पिपरी साईंनाथपुर ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों का सत्यापन किया। रिकॉर्डों में पाया गया कि गांव में 60 अनुसूचित जाति व 27 सामान्य वर्ग के लोगों को आवास का आवंटन किया गया है। सीडीओ ने आवास पाए 14 लाभार्थियों का घर-घर जाकर सत्यापन किया। स्थलीय निरीक्षण में 14 में 11 लाभार्थी अपात्र पाए गए। नाराज सीडीओ ने सेक्रेटरी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिया है। इसके बाद सीडीओ ने नरायनपुर माइनर का औचक निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण में माइनर की सिल्ट सफाई नहीं पाई गई। इस पर सिंचाई विभाग से पूछताछ की है।