सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 25 नए केस मिले हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 122 पहुंच गई है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन राय ने बताया कि बृहस्पतिवार को 25 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिन्हें होम क्वांरटीन किया गया है। कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। उन्होंने जिले वासियों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने व टीकाकरण करवाने की अपील की है।