सुल्तानपुर। जिले में कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो रहा है। मंगलवार को 26 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 177 हो गई है।
लखनऊ भेजे गए सैंपल की आरटीपीसीआर जांच में 17 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कराए गए एंटीजन की टेस्ट में छह लोग पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि इसके अतिरिक्त टू्नेट मशीन की जांच में तीन केस लखनऊ से पोर्टल पर दर्ज किए गए हैं। संक्रमितों को उनके स्वास्थ्य के हिसाब से होम आइसोलेशन व एल टू हॉस्पिटल में रखा गया है। इस बीच मंगलवार को तीन लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। दूसरी तरफ मंगलवार को जिला महिला अस्पताल समेत 16 स्थानों पर कोरोना की वैक्सीनेशन लगाई गई। निर्धारत लक्ष्य नौ हजार के सापेक्ष शाम तक 3456 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।