फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से निपटने को स्वास्थ्य महकमे ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चीन के बाद भारत में 29 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद जिले में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है। गुरुवार को शासन की ओर से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के साथ ही प्रशासन को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। बीमारी से निपटने के लिए जिला अस्पताल में एक वार्ड कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। जांच किट समेत सभी दवाएं भी उपलब्ध हो गई हैं।
विज्ञापन

पड़ोसी देश चीन में घातक रूप लेने के बाद अन्य कई देशों में फैले कोरोना वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है। भारत में 29 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। गुरुवार को शासन की ओर से प्रमुख सचिव, राहत निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक समेत कई लोगों ने जिले के आला अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग की।
उच्चाधिकारियों ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि किसी को भी इससे डरने की जरूरत नहीं है। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य महकमे ने जिले में एडवाइजरी जारी कर दी है। लोगों को खान-पान के प्रति सचेत करते हुए सावधानी बरतने को कहा गया है। विभाग ने जिला अस्पताल समेत सीएचसी अधीक्षकों व स्टाफ को अलर्ट कर दिया है। बीमारी से निपटने के लिए जांच किट व दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में 10 बेड का वार्ड आरक्षित कर दिया है। वार्ड में दो चिकित्सक और स्टाफ नर्स की तैनाती कर दी गई है।
सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जांच किट (बीटीएम किट) व इलाज करने वाले स्टाफ के लिए पीपीई किट (पर्सनल प्रोटेक्शन किट) की व्यवस्था कर ली है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि इलाज करने वाले स्टाफ के लिए एन-95 नामक मास्क भी मंगवा लिया गया है। जिले में पर्याप्त मात्रा में कोरोना वायरस से बचाव की दवाएं उपलब्ध हैं।
सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सावधानियां बरतने को कहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस देश में प्रवेश कर चुका है। अब तक 29 लोग इससे पीड़ित पाए गए हैं। इसके प्रभाव से बचने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम, कुल्फी, मिल्क शेक, बर्फकोला आदि खाने से बचें। 48 घंटे से ज्यादा समय की बनीं दूध की मिठाइयों का सेवन न करें।
चिकित्सकों के मुताबिक पानी के नियमित सेवन, यात्रा से बचाव, मास्क के उपयोग के साथ मसालेदार भोजन से परहेज से रोग के प्रभाव से बचा जा सकता है। विटामिन-सी का सेवन रोग से बचाव में मददगार साबित होगा। गला सूखने पर कोरोना वायरस करीब 10 मिनट में ही शरीर के भीतर आक्रमण कर देता है। किसी से हाथ न मिलाएं। जमीन पर ऐसे स्थान पर थूकें जिसकी चपेट में कोई न आ सके। इसके साथ ही छींकते समय नाक पर रुमाल जरूर लगा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें