फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर के कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की लखनऊ में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना संक्रमण से ग्रसित एक बुजुर्ग की मंगलवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक और मौत से मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। इसके साथ ही भेजे गए सैंपल की जांच में शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में 19 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें 16 लोग पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे कार्यस्थल के हैं। मंगलवार को रिपोर्ट मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराते हुए इलाज शुरू करा दिया है। नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 262 हो गई है।
पिछले दिनों कराई गई जांच में शहर के खैराबाद मोहल्ले के चोपड़ा गली निवासी एक बुजुर्ग में 11 जुलाई को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। परिवारीजनों ने उसे इलाज के लिए लखनऊ में भर्ती कराया था। बुजुर्ग मधुमेह रोग से भी ग्रसित था।
विज्ञापन

मंगलवार को इलाज के दौरान बुजुर्ग की लखनऊ में मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा है। हालांकि अभी लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना नहीं मिली है। कोरोना से एक और मौत से जिले में मृतकों की संख्या आठ हो गई है।
इसके साथ ही जिले से लखनऊ जांच के लिए भेजे गए सैंपल में शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में 16 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर सीएमओ ने रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ जांच को भेजे गए सैंपल में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में कार्यरत 16 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
इसके साथ ही अन्य तीन अन्य मरीज पाए गए हैं। इसमें शहर के बाटागली में भी कोरोना संक्रमित मिला है। कुल 19 संक्रमित मिलने से अभी तक एक दिन में पॉजिटिव मिले मरीजों का रिकॉर्ड टूट गया है।
लखनऊ से रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को केएनआईटी कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराते हुए इलाज शुरू करा दिया है। नए मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 262 हो गई है। अभी तक 187 स्वस्थ व आठ की मौत हो चुकी है। दो लोग स्वस्थ्य हो गये हैं जिन्हें घर भेज दिया गया है। अभी 65 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
डीएम सी. इंदुमती ने बताया कि मंगलवार को आई रिपोर्ट में पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे में कार्यरत 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अभी तक तीन तिथियों में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कुल 29 संक्रमित मिल चुके हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जिले के छोर पर और बस्ती से काफी दूर है। जिले वासियों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। जिले की स्थिति सामान्य है। लोग सतर्क रहें और सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें