अखंडनगर। अलीपुर निवासी निविदा कर्मी जितेंद्र कुमार (35) बृहस्पतिवार शाम सात बजे अपने ही गांव में बिजली के खंभे पर फाॅल्ट ठीक करने करंट से झुलसकर गिर पड़े।
ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी अखंडनगर पहुंचाया गया। चिकित्सक डॉ. सुधीर कुमार बरनवाल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार अचानक सप्लाई चालू होने से करंट लग गया। विद्युत निगम के अवर अभियंता दीन दयाल यादव ने बताया कि वह निविदा कर्मी था। अखंडनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)