फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से रेलिंग से टकराई कार, मां-बेटा घायल

Thu, 06 Aug 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरी बाजार। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दोस्तपुर के देवापुर गांव के पास से बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब 11:39 बजे गुजर रही कार का पिछला टायर फट गया। कार बेकाबू होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की रेलिंग से टकरा गई। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि कार बलिया से लखनऊ जा रही थी। कार सवार बलिया के रसड़ा निवासी दीपक कुमार गौतम (36) और उनकी मां मनवरता देवी (60) को मामूली चोट लगी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया गया। वहां से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त कार को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। दीपक व उनकी मां दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना हुए। दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें