राजन महाराज, प्रवाचक। स्रोत-आयोजक
बल्दीराय/विंदेश्वरीगंज। धन-दौलत नहीं, संतोष ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। यह बात कथा प्रवाचक राजन महाराज ने बहुरावां सिंघनी स्थित अमृत गार्डन में चल रही श्रीराम कथा के सातवें दिन बृहस्पतिवार को कही। राम वनवास, केवट संवाद और भरत की भ्रातृभक्ति के प्रसंग सुन श्रद्धालु भावुक हो उठे।
प्रवाचक ने बताया कि पिता दशरथ के वचन की मर्यादा रखने के लिए प्रभु श्रीराम ने वनवास स्वीकार किया। माता सीता और लक्ष्मण भी साथ चले। गंगा तट पर केवट ने चरण पखारकर प्रभु को पार कराया और बदले में भवसागर से पार लगाने की विनती की। इस मौके पर हुए भजन ‘मेरा राम तो भजन में मिलेगा’ पर श्रद्धालु झूम उठे।
आयोजक शिवकुमार सिंह और ऊषा सिंह ने परिवार सहित व्यास पीठ की आरती उतारी। इस मौके पर महंत दिनेंद्र दास, महंत राजू दास, विधायक सीताराम वर्मा सहित संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।