फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: होली पर रसोई गैस की किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ता

Mon, 02 Mar 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दूबेपुर। होली के मौके पर घरेलू रसोई गैस सिलिंडरों की पर्याप्त आपूर्ति न होने से लोगों को परेशानी उठाना पड़ रही है। अग्रिम बुकिंग के बावजूद गैस एजेंसियों की तरफ से समय पर भरे हुए सिलिंडरों की सप्लाई उपभोक्ता तक नहीं पहुंचा जा रही है। इसके चलते होली के त्योहार पर परेशानी से बचने के लिए उपभोक्ताओं को एजेंसियों के चक्कर काटने की परेशानी उठाना पड़ रही है। एजेंसियों के गोदाम पहुंचने के बाद भी उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पयागीपुर निवासी शुभम ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले एलपीजी गैस सिलिंडर की बुकिंग कराई थी। सोमवार सुबह जब वह गोराबारिक स्थित गैस एजेंसी के गोदाम पर रिफिलिंग कराने गए तो बताया गया कि प्लांट से भरे सिलिंडरों की सप्लाई न मिलने से आपूर्ति में दिक्कत हो रही है। पांचोपीरन निवासी राजेश तिवारी ने बताया कि उन्हें हमेशा समय पर आसानी से सिलिंडर मिल जाता था, लेकिन पहली बार उन्हें भरा हुआ सिलिंडर पाने के लिए एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रही है।
गैस एजेंसी संचालकों ने बताया कि त्योहार पर मांग बढ़ने के बावजूद इसकी पूर्ति के लिए बॉटलिंग प्लांट से सिलिंडर की आपूर्ति नहीं होने से बुकिंग सिलिंडर की आपूर्ति में परेशानी हो रही है। जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि इस संबंध में कुछ उपभोक्ताओं की शिकायत मिली है। सप्लाई से जुड़ी पेट्रोलियम कंपनियों से बातचीत कर त्योहार से पहले इस परेशानी को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें