फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नगर पालिका का आधुनिक गैराज व वर्कशॉप का निर्माण पूरा

Fri, 24 Apr 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर पालिका की ओर से शहर के गोराबारिक क्षेत्र में सफाई बेड़े में शामिल वाहनों के लिए गैराज व वर्कशॉप का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। करीब 1.75 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना के शुरू होने से नगर की सफाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका ने डेढ़ वर्ष पहले गोराबारिक स्थित खाली पड़े भूखंड पर परियोजना का निर्माण कार्य शुरू कराया था। वर्तमान में सफाई बेड़े में छोटे-बड़े मिलाकर 50 से अधिक वाहन शामिल हैं। इन वाहनों की धुलाई भी अब नए गैराज और वर्कशॉप में हो सकेगी। सफाई संसाधनों के बेहतर संचालन के लिए परिसर में एक कार्यालय का निर्माण किया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत गार्ड रूम बनाया गया है। जल्द ही सभी वाहनों को यहां शिफ्ट करने की तैयारी है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने कहा कि यहां पर चले रहे भूमि विवाद का निस्तारण आयुक्त अयोध्या की कोर्ट से हो गया है। शीघ्र ही औपचारिक लोकार्पण कर यहां से कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें