फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जागरूक उपभोक्ता बन रहे मजबूत, फोरम से मिल रहा अधिकारों का सहारा

Sat, 14 Mar 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अब उपभोक्ता केवल खरीददार नहीं, बल्कि अपने अधिकारों के प्रति सजग नागरिक भी बन रहे हैं। खराब सामान, सेवा में कमी या ऑनलाइन ठगी जैसे मामलों में लोग चुप रहने के बजाय न्याय के लिए आगे आ रहे हैं। इसी जागरूकता का परिणाम है कि तहसील सदर परिसर स्थित जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में उपभोक्ता अपने अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार शिकायतें दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में आयोग में करीब 825 मामले लंबित हैं, जिनकी नियमित सुनवाई की जा रही है। आयोग के अध्यक्ष राम लखन सिंह चंद्रौल और सदस्य भारत भूषण तिवारी की देखरेख में उपभोक्ताओं की शिकायतों पर कार्रवाई हो रही है और कई मामलों में लोगों को राहत भी मिली है। इससे आम लोगों का भरोसा उपभोक्ता फोरम पर बढ़ा है।
आयोग के अध्यक्ष ने लोगों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की है। कहा कि यदि उपभोक्ता खरीदारी के समय बिल लें, उत्पाद की गुणवत्ता की जांच करें और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर शिकायत दर्ज कराएं तो उन्हें न्याय मिलना तय है। उपभोक्ता फोरम की सक्रियता और लोगों की बढ़ती जागरूकता से जिले में सुरक्षित और पारदर्शी बाजार व्यवस्था की दिशा में सकारात्मक माहौल बन रहा है।
विज्ञापन

सजग उपभोक्ता ही सुरक्षित बाजार की पहचान
आयोग के अनुसार उपभोक्ताओं को खरीदारी के समय पक्की रसीद लेना, असली-नकली की पहचान करना और भरोसेमंद दुकानों से ही सामान खरीदना चाहिए। ऑनलाइन खरीद में वेबसाइट व विक्रेता की विश्वसनीयता की जांच करना भी जरूरी है। किसी भी प्रकार की ठगी या सेवा में कमी होने पर उपभोक्ता फोरम में शिकायत कर अपने अधिकारों की रक्षा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें