फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गैस संकट, महंगाई और विदेश नीति पर आप सांसद ने उठाए सवाल

Sat, 14 Mar 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के गभड़िया ​स्थित अपने आवास पर वार्ता करते आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह। स्रो
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। शहर के गभड़िया स्थित अपने आवास पर उन्होंने महंगाई, गैस संकट और विदेश नीति पर सरकार को घेरा।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने बयान पर तंज कसते हुए कहा कि नाली की गैस से चाय बनाने जैसी बातें कहकर देश की जनता को भ्रमित किया गया। विदेश नीति पर उन्होंने कहा कि पहले ईरान के रास्ते भारत को कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से होती थी, लेकिन मौजूदा नीतियों के कारण संबंध प्रभावित हुए हैं। संजय सिंह ने केंद्र सरकार से ऊर्जा आपूर्ति और विदेश नीति पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की। इस मौके पर मो. अख्तर, वंशराज दुबे, शोहरत अली, बृजेश प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें