फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पंचायत भवन पर ताला, प्रमाणपत्रों के लिए भटक रहे ग्रामीण

Sun, 15 Feb 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। जगदीशपुर में बने बहुउद्देशीय पंचायत भवन में ताला लटकने से ग्रामीणों को सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पंचायत भवन बंद रहने से चाचपारा, जगदीशपुर, बोझवा और मल्हौटी गांवों के लोगों को मृत्यु प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। राम उजागिर, पिंटू और अमरावती ने बताया कि वे मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए चक्कर लगा रहे हैं। हर्षित, राम कुमार, जगदीश, प्रमिला आदि परिवार रजिस्टर की नकल के लिए परेशान दिखे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सहायक और पंचायत सचिव भी कभी-कभार ही दिखते हैं। यहां नियमित बैठकें भी नहीं होतीं। एडीओ पंचायत सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि पंचायत सहायक को भवन पर उपस्थित रहना चाहिए। वे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें