फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने घोषित किए 14 ब्लॉक अध्यक्षों के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कांग्रेस ने सोमवार को जिले के 14 ब्लॉक अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए हैं। ब्लॉक अध्यक्षों के नाम की घोषणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की संस्तुति के बाद की गई है। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि पिछले दिनों ब्लॉक अध्यक्ष के लिए तीन-तीन नामों का पैनल प्रदेश अध्यक्ष के पास भेजा गया था।
विज्ञापन

पैनल में शामिल कांग्रेसियों के नामों पर विचार-विमर्श करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपनी संस्तुति प्रदान कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति मिलने के बाद सभी 14 ब्लॉक अध्यक्षों का नाम जिलाध्यक्ष ने घोषित कर दिया है।
देवेंद्र तिवारी को दूबेपुर, देवव्रत यादव को कूरेभार, नंदलाल मौर्य को कुड़वार, शक्ति तिवारी को भदैंया, सियाराम वर्मा को लंभुआ, दिग्विजय सिंह को प्रतापपुर कमैचा, समीर मिश्र को जयसिंहपुर, पवन मिश्र को मोतिगरपुर, संतोष उपाध्याय को करौंदीकलां, ध्रुव श्याम सिंह को कादीपुर, जफीर अहमद को दोस्तपुर, रमेश कुमार को अखंडनगर, अजेंद्र पांडेय विभू को धनपतगंज और मो. इमरान खान मोनू को बल्दीराय ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें