फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस और सपा सांविधानिक संस्थाओं पर उठा रहीं प्रश्न : प्रदेश अध्यक्ष

Wed, 19 Nov 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष। 
विज्ञापन
सुलतानपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को सांविधानिक ढंग से अपनी बात रखने का अधिकार है। यहां तो कांग्रेस और सपा सांविधानिक संस्थाओं पर ही सवाल उठा रही है। एसआईआर पर दोनों पार्टियों की ओर से नकारात्मक एजेंडा चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार शाम पार्टी कार्यालय पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर मतदाताओं के लिए एक विधिक प्रक्रिया है। अपना चेहरा देखने के बजाय विपक्षी दल के लोग शीशे को दोषी ठहरा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली ब्लास्ट विदेशी एंगल भी हो सकता है। कई एजेंसियां मिलकर जांच कर रही हैं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने एसआईआर को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रत्येक घर तक पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने पात्र व युवक-युवतियों को मतदाता बनाने के लिए फाॅर्म भराने में मदद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्हाेंने त्रुटिहीन मतदाता सूची को लोकतंत्र की नींव बताया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, विनोद सिंह, राजेश गौतम, डॉ. आरए वर्मा, प्रवीन कुमार अग्रवाल, योगेंद्र प्रताप सिंह, आनंद जायसवाल व अन्य मौजूद रहे। मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष वाराणसी से लखनऊ जाते समय करीब डेढ़ घंटे तक कार्यालय पर एसआईआर को लेकर मंडल अध्यक्षों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें