सुल्तानपुर। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ दायर परिवाद में बुधवार को कोर्ट में परिवादी का बयान दर्ज किया गया। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने अगली सुनवाई के लिए 23 जनवरी की तिथि तय की है।
धम्मौर थाने के बनकेपुर सरैया गांव के सामाजिक कार्यकर्ता व बसपा समर्थक रामखेलावन ने बीते दिनों कोर्ट में गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ परिवाद दायर किया था।
आरोप लगाया है कि गृहमंत्री अमित शाह ने एक दिसंबर 2024 को संसद में डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे उनकी भावनाएं आहत हुई थी। बुधवार को परिवादी रामखेलावन का बयान एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में दर्ज किया गया।