फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ग्राम प्रशासक और पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश

Thu, 12 Nov 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नाबालिग पुत्र को बालिग दिखाकर फर्जी तरीके से जॉबकार्ड बनवाकर मनरेगा योजना के नाम पर सरकारी धन का गबन करने के आरोप से जुड़े मामले को अदालत ने संज्ञान लिया है। एसीजेएम भव्या श्रीवास्तव की अदालत ने शनिवार को इस मामले में आरोपी ग्राम प्रशासक कमलेश यादव व उनके पुत्र सौरभ यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच के लिए थाना प्रभारी बल्दीराय को आदेश जारी किया है। अदालत ने एक सप्ताह में थाना प्रभारी से अनुपालन आख्या तलब की है।
विज्ञापन

बल्दीराय के पूरे राम बक्श शुक्ल-दक्खिन गांव के रहने वाले अखिलेश कुमार ने ग्राम प्रशासक कमलेश यादव व उनके पुत्र सौरभ यादव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट में अर्जी दी। आरोप के मुताबिक फर्जीवाड़ा करते हुए ग्राम प्रशासक ने अपने पुत्र सौरभ यादव के नाबालिग होने के बावजूद वर्ष 2020 में ही उसे बालिग बताकर जॉबकार्ड बनवा दिया था। मनरेगा कार्यों के नाम पर सरकारी धन को मजदूरी के रूप में गबन कर लिया। मामले में स्थानीय थाने व उच्चाधिकारियों से शिकायत के बावजूद भी सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें