फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शहर में एक माह चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Wed, 24 Jun 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। संचारी रोगों व दिमागी बुखार की रोकथाम के लिए नगर पालिका ने जुलाई माह के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसके तहत शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें नाला-नाली सफाई, सिल्ट उठान, झाड़ियों की कटाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव व पेयजल की टेस्टिंग का कार्य रोस्टर के अनुसार कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पालिका के सभाकक्ष में अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान (एक से 10 जुलाई) व दस्तक अभियान (11 से 31 जुलाई) की तैयारियों के लिए सभासदों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में फाइलेरिया निरीक्षक और मलेरिया निरीक्षक भी मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि संचारी रोगों की रोकथाम और जन-जागरूकता के लिए माइक्रोप्लान तैयार कर रोस्टर जारी कर दिया गया है। फाइलेरिया निरीक्षक विजय कुमार ने मच्छर जनित रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए लोगों से अल्बेंडाजॉल टैबलेट के सेवन के संबंध में फैलाई जा रही भ्रांतियों पर ध्यान न देने की अपील की।
बैठक में सभासद भैयादीप सिंह, मो. जाहिद गुड्डू, गिरीश कुमार मिश्र, प्रवीण मिश्र, रणजीत सिंह संत, रवि अग्रहरि, दिनेश चौरसिया, अरुण कुमार तिवारी, अखिलेश मिश्र, देवानंद, राजू व नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें