भदैंया सुल्तानपुर। कोतवाली देहात के दुर्गापुर-लंभुआ मार्ग के महेसुआ कैभा मोड़ पर शनिवार सुबह कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार कंबाइन मशीन संचालक की मौत हो गई है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के धनीपुर नौबस्ता निवासी चंद्रकुमार उर्फ लल्लन पांडेय (42) धान की कटाई में इस्तेमाल होने वाली कंबाइन मशीन चलाते थे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह कंबाइन मशीन का कुछ सामान लेने बाजार जा रहे थे। कोतवाली देहात के महेसुआ कैभा मोड़ पर उन्हें कार सवार ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे प्रतापगंज चौकी इंचार्ज विनय कुमार सिंह ने लल्लन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देहात कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है।