फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कार्यालय में खेला रंग, नष्ट हुए लेन-देन के कागज

Sun, 16 Mar 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के मुख्य टिकट निरीक्षक कार्यालय के बाहर रंग छुुड़ाता रेलकर्मी।
विज्ञापन
सुुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को जीआरपी के सिपाहियों के होली के हुड़दंग में वाणिज्य पर्यवेक्षक कार्यालय में कैश के कागजात नष्ट हो गए। रंग व अबीर-गुलाल से कागजातों के नष्ट होने पर वाणिज्य कर की ओर से उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई है। इधर, विभागीय अधिकारियों को दोबारा कागजातों का प्रिंट निकाल कर कैश का मिलान कराना पड़ा।
विज्ञापन

होली के दूसरे शनिवार को जीआरपी जवानों पर होली का सुरूर इस कदर रहा कि थाना परिसर छोड़कर वे स्टेशन के सभी सेेक्शनों में घुस गए और रेलवे कर्मचारियों के साथ जमकर होली खेली। रेलवे स्टेशन का माहौल बिगड़ गया।
मुख्य वाणिज्य पर्यवेक्षक कार्यालय में रंग पड़ने से इलेक्ट्रानिक ट्रांंजेक्शन नोट का प्रिंट आउट नष्ट हो गया। कैश के मिलान में काफी समस्या हुई। दोबारा से प्रिंंट निकालकर कैश का मिलान किया गया। इसके बाद बैंकिंग का कार्य हो सका। करीब आधे घंटे विलंब से बैंकिंग कराई गई। मुख्य टिकट निरीक्षक कार्यालय में भी जमकर रंग खेला गया। कुछ कर्मचारियों ने शिकायत भी दर्ज कराई।
विज्ञापन


मुख्य वाणिज्य पर्यवेक्षक ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव ने बताया कि विभागीय अधिकारियों से प्रकरण की शिकायत की गई है। जीआरपी थानाध्यक्ष धर्मेेंद्र कुमार ने प्रकरण से अनभिज्ञता जाहिर की। बताया कि जीआरपी के सिपाहियोें ने सामान्य रूप से रंग खेला है। शिकायत मिलने पर प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें