फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंत स्टेडियम में तीन दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

Fri, 04 Nov 2016 10:24 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
रेस में कई हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
32 वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी ने किया। पहले दिन आयोजित प्रतियोगिता में 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में जयसिंहपुर के दिनेश व बालिका वर्ग में धनपतगंज की मंजू ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


 
शुक्रवार को शहर के पंत स्टेडियम में 32वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने कहा कि परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। संसाधनों के अभाव में इनका प्रदर्शन इतना बेहतरीन है, तो खेल सुविधाएं मिलने पर ये प्रदेश व देश में अपना नाम रोशन कर सकते हैं। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र, संयुक्त मजिस्ट्रेट पवन अग्रवाल ने सफेद कबूतरों को उड़ाकर शांति का संदेश दिया।

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न एवं बुके भेंटकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर खो-खो की बालिका वर्ग में लंभुआ विजेता व मोतिगरपुर की टीम उपविजेता रही। प्राथमिक स्तर पर कबड्डी के फाइनल में भदैंया ने कादीपुर की टीम को 29-14 से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन


 उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 600 मीटर की दौड़ में दिनेश प्रथम, पीपी कमैचा के आनंद द्वितीय व दूबेपुर के अवधेश मिश्र तृतीय स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में धनपतगंज की मंजू प्रथम, दोस्तपुर की शिमला द्वितीय व दूबेपुर की संजू मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें