फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बारिश में गिरा पेड़, दो घंटे बाधित रहा मार्ग

Fri, 18 Jul 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन हुआ बा​धित 
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। तेज हवा व बारिश के बीच बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे जयसिंहपुर-बिरसिंहपुर मार्ग पर महुआ का विशालकाय पेड़ गिर पड़ा। इससे बिजली के तार व दो खंभे टूट जाने से इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ काटकर सड़क से हटाया। इस दौरान बारिश के बीच लोग वैकल्पिक मार्गों से गुजरने को मजबूर हुए। इलाके के 50 घरों की बिजली आपूर्ति अब भी ठप है।
विज्ञापन


जयसिंहपुर-बिरसिंहपुर मार्ग से रोजाना करीब 10 हजार लोग आवागमन करते हैं। इस मार्ग पर स्थित डाक बंगले के पास बृहस्पतिवार सुबह तेज हवा और रिमझिम बारिश के बीच अशोक मिश्र का महुआ का पेड़ गिर पड़ा। गनीमत रही कि कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया। सड़क बाधित होने पर पेड़ मालिक अशोक ने डालों को कटवा कर हटाना शुरू किया। जेसीबी मंगाकर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ हटवाकर रास्ता खाली कराया। इस दौरान स्कूली बच्चों को करीब एक किमी घूमकर जाना पड़ा।

एचटी लाइन पर गिरी डाल, धम्मौर उपकेंद्र बंद
धम्मौर (सुल्तानपुर)। पयागीपुर पारेषण से धम्मौर उपकेंद्र जाने वाली हाईटेंशन लाइन पर बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे तेज हवा के चलते झींगुरगंज के पास पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। इससे धम्मौर उपकेंद्र ठप हो गया। उपकेंद्र के तीनों फीडर बनकेपुर, धम्मौर व कूड़धाम से जुड़े गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। डाल हटाने और लाइन सही करने का काम दिन भर चला। इससे करीब डेढ़ सौ नलकूप, थाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चार बैंक, चार इंटर काॅलेज के अलावा करीब 50 गांवों के लोग परेशान हुए। स्थानीय निवासी संतोष सिंह, मनोज सिंह, पवन विश्वकर्मा, संतोष कुमार आदि ने बताया कि करीब 12 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। जेई सचिन यादव ने बताया कि लाइन सही करने का काम चल रहा है, जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन


टूटे हाईटेंशन तार, बिजली हुई गुल
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। बुधवार को रातभर और वृहस्पतिवार सुबह तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश हुई। इसके कारण रानीगंज गांव में पराग डेयरी के पास व लाखीपुर गांव में साउथ फीडर की एचटी लाइन पर पेड़ की डालें गिर गईं। भाईं व लौहर दक्षिण गांवों में बांस गिरने से हाईटेंशन तार आपस में चिपक गए। वहीं, नागा बहरौली गांव में शाॅर्ट-सर्किट की वजह से साउथ फीडर की एचटी लाइन के तार टूट कर गिर गए।
इसी तरह से कांशीराम फीडर की एचटी लाइन पर अंकारीपुर गांव में एक बड़ा पेड़ गिर गया। इससे तार टूट गए। कांशीराम फीडर की आपूर्ति दोपहर करीब 12 बजे बहाल कर दी गई, लेकिन साउथ फीडर की बिजली शाम छह बजे के बाद भी सामान्य नहीं की जा सकी। इस दौरान गोराबारिक, अमहट, रानीगंज, दूबेपुर, दिखौली, तुराबखानी, तमेहड़ी, लाखीपुर, बैजापुर, आरडीह, मूसेपुर, गोसाईं का पुरवा, कुतुबपुर, रसूलपुर, भाईं, लौहर दक्षिण, बहलोलपुर व महायतपुर समेत लगभग 25 गांवों के उपभोक्ता बिजली-पानी को तरस गए। अवर अभियंता जियालाल ने बताया कि टीमें मरम्मत कार्य में लगी हुई हैं। उधर, टीपीनगर उपकेंद्र की एचटी इनकमिंग लाइन की आपूर्ति बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे अचानक फेल हो गई।
ससे उपकेंद्र का संचालन ठप हो गया। टीपीनगर पॉवरहाउस की पेट्रोलिंग टीम ने घंटों खोजबीन की, लेकिन खामी नहीं मिली। अवर अभियंता जियालाल ने बताया कि पकड़ी व धम्मौर उपकेंद्रों की एचटी इनकमिंग लाइन को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टीपीनगर की लाइन से जोड़ कर दोनों उपकेंद्रों का संचालन किया जा रहा है। बुधवार रात में धम्मौर क्षेत्र में लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से टीपीनगर उपकेंद्र का संचालन भी तीन घंटे तक प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें