फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सर्द हवा, बेअसर धूप, ठिठुरते रहे लोग

विज्ञापन
बस स्टेशन के पास सोमवार दोपहर बाद अलाव तापते लोग। - फोटो : बस स्टेशन के पास सोमवार दोपहर बाद अलाव तापते लोग।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन ठिठुरन से लोग परेशान रहे और जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर तक धुंध छाई रही। कड़ाके की ठंड का असर पूरे दिन बना रहा। ठंड के चलते सामान्य दिनों की तुलना में शहर में आवागमन कम दिखाई दिया और ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके रहे। मजदूरी पेशा से जुड़े लोग आवश्यक कार्यों के लिए घर से निकले, लेकिन वे भी ठंड से बचाव के उपाय करते नजर आए।
दो किमी की रफ्तार से चल रही उत्तरी-पश्चिमी हवा ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। ठंड से राहत पाने के लिए लोग या तो घरों में रजाई के अंदर दुबके रहे या फिर अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़त आई, लेकिन न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आगामी 24 घंटे में घना कोहरा व बादल छाए रहने के आसार हैं। शीतलहर भी सताती रहेगी।
आलू की फसल में पाले का असर: दोस्तपुर। भीषण ठंड व पाला असर आलू की फसल पर दिखाई देने लगा है। इसके अलावा फूल वाली फसलों में सरसों, मटर व अरहर पर भी पड़ने लगा है। बभनैया पूरब निवासी किसान अनिल कुमार, पूरन व आनंद तिवारी के आलू के खेत में पाले से पत्तियां पीली पड़ गई हैं। किसानों ने बताया कि दवा का छिड़काव करने के बाद भी कोई असर नहीं हुआ। देव नरायन व पिंकू ने बताया कि गेहूं की फसल पर पाला का असर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें