फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछुआ हवा से फिर बढ़ी सुबह-शाम की सर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पछुआ हवा चलने से गलन भरी ठंड बढ़ गई है। रात और सुबह-शाम गलन भरी ठंड हो रही है। सोमवार को सुबह के समय धुंध छाई रही। इससे लोगों को गलन भरी ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह करीब सात बजे धूप निकल आई। दोपहर के समय तेज धूप होने लगी। जगह-जगह इकट्ठा होकर लोगों ने धूप का आनंद उठाया।
विज्ञापन

दिन भर रही धूप से लोगों को ठंड से राहत मिल गई और तापमान में वृद्घि दर्ज की गई। पछुआ हवा चलने के कारण रात और सुबह-शाम गलन भरी ठंड हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान साफ रहने का अनुमान लगाया है। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 8.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें