फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, सदी से जनजीवन बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में शनिवार रात से रविवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से सड़कों पर रात से लेकर सुबह तक वाहन रेंगते रहे। घने कोहरे से वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह हवा चलने के बाद कोहरे मेें कमी आई। बर्फीली हवा से दिन में गलन भरी ठंड बढ़ गई। ठंड से जनजीवन बेहाल रहा। दोपहर बाद बादलों के बीच निकली धूप से लोगों को कुछ राहत मिली। कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लिया। शाम से फिर कडा़के की ठंड शुरू हो गई। अमेठी जिले में रविवार को पूरे दिन कोहरा छाया रहा। सूर्य देव ने पूरे दिन दर्शन नहीं दिया तो बर्फीली पछुआ हवा ने लोगों को कांपने के लिए मजबूर कर दिया। कोहरा व भीषण ठंड से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कोहरा छाए रहने व ठंड यथावत रहने का अनुमान लगाया है। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस से घटकर 17.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस पर ही कायम रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 95-70 फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा की गति 1.2 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें