फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले साल की तुलना में 10 फीसदी ही बढ़ेंगे परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गत वर्ष की तुलना में इस बार सिर्फ 10 फीसदी ही परीक्षा केंद्र ही बढ़ाए जा सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने परीक्षा केंद्र निर्धारण की संशोधित गाइडलाइन जारी की है।
विज्ञापन

पूर्व में शासन की ओर से जारी गाइडलाइन में एक परीक्षार्थी को 36 वर्ग फिट स्थान देने का निर्देश दिया गया था। संशोधित शासनादेश में प्रत्येक परीक्षार्थी के मध्य छह फिट की दूरी रखने का निर्देश दिया गया है। कोविड-19 की वजह से परीक्षा केंद्रों में 10 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी नहीं करने का निर्देश जारी किया गया है। पिछले साल 106 केंद्र निर्धारित किए गए थे। केंद्र निर्धारण के बाद अंतिम समय में हाईटेंशन लाइन की वजह से एक विद्यालय को केंद्र की सूची से बाहर कर दिया गया था। कुल 105 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। 10 फीसदी परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ी तो यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 में 116 केंद्र हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें